Posts

Showing posts with the label #उन्नाव #उत्तरप्रदेश #महिलासम्मान

उत्तर प्रदेश

मैं उत्तर प्रदेश हूं भारत के संघ राज्यो में सबसे बड़ा स्टेट हूं हा मैं उत्तर प्रदेश हूं जहां एक बेटी की अस्मिता लूट ली जाती है और सरकार अपराधी को बचाती है वही कमजोर सा प्रदेश हूं हा मैं उत्तर प्रदेश हूं जहा नारी सम्मान के बड़े बड़े होर्डिंग लगते है दिल्ली से नेता नारी सम्मान पर ज्ञान देते है वही बड़ी बड़ी रैलियों का प्रदेश हूं मैं उत्तर प्रदेश हूं यहां घायल को ही सजा मिलती है पीड़ित को ही धमकी मिलती है अपराधियो को मुस्कुराता देखने वाला स्टेट हूं हा मैं उत्तर प्रदेश हूं