Posts

Showing posts with the label #indianpolitics #election2019

चुनावी माहौल: कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या कुछ खास

Image
आज देश की दो बड़ी पार्टियों में से एक कांग्रेस का घोषणा पत्र "हम निभाएंगे" के टैग लाइन के साथ जारी हुआ। इस घोषणा पत्र में काफी कुछ व्यवहारिक बाते भी है और जरूरी बातें भी है ।इसे पढ़कर ऐसा महसूस होता है कि राहुल गांधी मजबूरी में या वो समझ गए है कि राजनीति का मुद्दा अब बदलना ही होगा।खैर कारण जो भी हो लेकिन इस घोषणा पत्र में किसानों की बात की गई ,युवाओ की बात की गई,बेरोजगारी की बात की गई,स्वास्थ्य की बात की गई ,और देखे तो जनता का मूलरूप से समस्या इन्ही क्षेत्रो में है तो आइए कुछ प्रमुख मुद्दों पर बात कर ही लिया जाए पहला जो बात मुझे खास लगी वो यह कि इन्होंने किसान के लिए अलग बजट की बात की है जो कि आज के हताश ,परेशान किसानों के लिए जरूरी भी है। किसानों को जरूरत है कि वो सरकारों के मुद्दों के केंद्र में है और उनपर विशेष काम करने की जरूरत है जिससे किसान न खेती छोड़े और न ही आत्महत्या करे, किसानों के कर्ज न चुका पाने की स्थिति में उनपर आपराधिक केस नही दर्ज होंगे जो कि बहुत ही बेहतरीन कदम है क्योंकि केस दर्ज करने के नाम पर कर्जदार किसानों का बहुत शोषण होता है दूसरी बात जो बेहद जर...