Posts

Showing posts with the label BSP

BJP2014 में और BJP2019 में

Image
वर्तमान समय मे चारो तरफ बस एक ही माहौल छाया हुआ है वो है चुनाव बस केवल चुनाव,वर्तमान परिदृश्य पर निगाह फेरे तो हम क्या पाते है यही की राजनीतिक पार्टियां भले ही विश्व समुदाय से आगे निकलने की बात करती हो लेकिन चुनाव आते ही धीरे धीरे वो अपने पुराने रंग में वापस आ जाती है इसका आकलन आप इस बात से कर सकते है आप इस वक्त जब पार्टियों को जनता को अपना भविष्य का रोडमैप समझाना चाहिए तो वो लोग बस किसी तरह से जनता को धर्म ,जाति और राष्ट्र के नाम पर भटका रहे है वर्तमान सत्ता की जो पार्टी है उसका आप 2014 के भाषणों को सुने खासकर मोदी जी के तो आप पाएंगे कि तब इनके पास विजन था कि हम पुरानी सरकार से कुछ ज्यादा बेहतर करेंगे अब कितना बेहतर किये या नही किये यह आकलन आपको करना है यह मैं आप पर छोड़ रहा हूं,तब मोदी जी पुरानी सरकार पर दोष मढ़ने के साथ उदाहरण भी देते थे कि जो इन्होंने गलत किया उसे वो कैसे सही कर सकते है लेकिन फिर आता है2019 का चुनाव तब तक मोदी जी  पांच साल प्रधानमंत्री रह चुके है अब उन पर जनता को बताने के लिए केवल वादे और पुरानी सरकारों की नाकामियां नही है अब उनको आगे के विजन के साथ पांच ...

चुनावी साल: सत्ता पक्ष से सवाल

Image
चुनाव के साल में देखते देखते चुनाव की तारीख भी आ ही गयी । हर पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पूरे जोश में है,हर कोई अपने नेता को भगवान बनाने में तुला है,हर नेता पूरी कोशिश में है कि जनता को कैसे अपने पक्ष ने लाया जाए,उसके लिए उनसे जो भी हो सकता है कर ही रहे है कागज के नाव पानी मे बहाए जा रहे है। तो भइया हम है जनता ,और जनता के नाते हमारा भी कुछ हक और जिम्मेदारियां है ,हमे उसे पूरी ईमानदारी से निभाना पड़ेगा क्योंकि हमें मौका पांच साल में एक ही बार मिलता है,तो आज हम वर्तमान सत्ता पक्ष को वोट करने से पहले क्या देखे आज हालात ज्यादातर सत्तापक्ष के लोगो का यह है कि वो आज भी या तो विपक्ष को कोस रहे है या समाज को बांटने में लगे है ,जबकि जिम्मेदारी उनकी यह है कि वो इन बातों पर अब चुनाव लड़े की 2014 में उन्होंने क्या वादे किए थे उनमें कितना हासिल हुआ वह जनता को बताए न कि इसमें लगे रहे कि उनका हर काम नेहरू जी ही रोक रहे है आरोप प्रत्यारोप तो राजनीति में होगा ही बात जायज है अगर अब भी राजनीतिक स्वरूप नही बदला तो कब बदलेगा ,क्या हम इसी में फसे रहेंगे की कांग्रेस ने गलत किया तो bjp भी करेगी...