डॉ भीमराव आंबेडकर : कुछ खास बातें
आज भारतीय इतिहास के एक महान नेता ,समाजसेवी, दलित,पिछड़ो और महिलाओं को बराबरी का हक दिलवाने वाले डा आम्बेडकर की जयंती है। आम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्षो से भरा पड़ा है उनके जीवन से हर किसी को अपने हक के लिए लड़ने की सीख मिलती है ,उन्होंने अपने जीवन मे जो सामाजिक छुआछूत वाली बीमारी का सामना किया था बाद में उन्होंने उसे समाज से खत्म करने की पूरी कोशिश की उन्होंने हमेशा लोगो से धर्म के बारे में कहा कि मैं केवल वही धर्म को मानता हूं जो स्वतन्त्रता,समानता और भाईचारा को सिखाए और वर्तमान परिदृश्य को देखे तो हमे ऐसे ही धर्म की जरूरत है जिस तरह से लोग धार्मिक कट्टरता की तरफ बढ़कर एक दूसरे के दुश्मन बन रहे है तो हमे ऐसे ही धर्म की जरूरत है जो सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दे और समाज मे अमन और शांति प्रदान करे आम्बेडकर जी ने कहा है कि हमे ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो मन की शांति बढ़े बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैरों पर खड़ा हो,अगर हम देखे हमे शिक्षा की जरूरत इसी के लिए ही है अगर चरित्र निमार्ण होगा बुद्धि का विकास होगा और हर इंसान अपने पैरों पर खड़ा होगा तो देश का वि...