जरा अपने सांसद से पूछिये 25 करोड़ का क्या किया?




चुनाव का महीना चल रहा है । सब तरफ चुनावी सरगर्मी जोरो पर है । सब पार्टी नेता एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त है और हमारे लिए छोड़ते है बस फालतू की बहस
हम है भइया जनता और हम हर साल अपने क्षेत्र से चुनते है एक सांसद वो इसलिए कि इनको हम चुनेंगे तो ये हमारे हित के लिए संसद में आवाज उठाएंगे और अपने सांसद निधि का हमारे क्षेत्र में खर्च करके क्षेत्र की समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे
और वास्तव में होता क्या है कि साँसद जी जीतते है और आपको भूल जाते है ,लेते है एक बड़ी वाली गाड़ी और दो चार चमचे और निकल लेते है दिल्ली ,जो नेता जी आपको स्वर्ग का सपना दिखाए थे वो तो अब सपने में भी नही आते वो करते फिर अपने लिए स्वर्ग का जुगाड़,क्योकि कर तो वैसे भी कुछ नही सकते उनका पांच साल
तो भइया अब आया है मौका जो सांसद जी पिछली बार आपके यहाँ से जीत कर गए थे वो दुबारा आ गए होंगे आपके बीच तो लगे हाथ आप अपने क्षेत्र के सांसद निधि का आपके सांसद महोदय ने क्या किया जरा पूछ लीजिये ,क्योकि जो 25 करोड़ मिला था उनको वो उनके लिए नही था वो आपके क्षेत्र के स्कूल ,कॉलेज,यूनिवर्सिटी ,सड़क ,यातायात ,अस्पताल,खतरनाक रोग से ग्रसित लोगो के इलाज के लिए था,तो उसका आपके माननीय सम्माननीय नेता जी ने क्या किया
जो 25 करोड़ आते है न वो आपके होते ,और ये नेता नाम की जो प्रजाति है न वो उस बारे में आपको बताएगी ही नही वो फिर वही पांच साल पुरानी बात कहेंगे तो आप पूछ लीजिये जो 25 करोड़ मिला था उसका नेता जी कितना खर्च किया और कहा किया क्योकि मीडिया में जो रिपोर्ट आ रही पता चल रहा है अधिकतम सांसदों ने सांसद निधि का बहुत ही कम इस्तेमाल किया है
कम इस्तेमाल का कारण है क्योंकि हम कई ऐसे लोगो को संसद भेज देते है जिनको पता ही नही की निधि का उपयोग कहा करे तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम समझदार और पढ़ा लिखा इंसान चुने जो कुछ कर सके।।

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में