देखो तुम यू रूठा न करो


।।देखो तुम यू रूठा न करो
मुझसे नफरत झूठा न करो
बस मुझको यू रिझाने खातिर
देखो गुस्सा यू झूठा न करो।
देखो तुम दिल यू ना तोड़ा करो
कभी कभी मुझको देखा तो करो
बस मुझको यू दिलासा देने के खातिर
मुझसे मिलने यू आया तो करो।
देखो तुम रात में ऑनलाइन आया तो करो
मुझसे खुद के हाल सुनाया तो करो
बस मुझसे हाल ए दिल कहने के खातिर
देखो वाट्सअप चलाया तो करो।
देखो तुम सुबह सुबह लेट आया न करो
मुझसे इंतज़ार करवाया न करो
बस मुझको यू चिढ़ाने खातिर
देखो तुम औरो से बतियाया न करो।
देखो मैं यू तुमको चाहता
दिल से बहुत ही तुमको मानता हूं
तुम भी कम से कम देखा तो करो
देखो तुम यू रूठा न करो।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में