युद्ध कोई हल नही
अभी हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच मे जो तनावपूर्ण माहौल पुलवामा हमले के बाद बने ,वो शायद दोनो देश को युद्ध की तरफ ले जाते !
लेकिन उसके पहले एक सवाल तो बनता ही है क्या युद्ध करने से दोनों देशों की समस्याएं हल हो जाएंगी, जबाब शायद ना ही होगा
वर्तमान परिदृश्य में देखे तो दोनो ही देश परमाणु सम्पन्न है ,भारत भले ही पाकिस्तान से हर मुद्दे पर मजबूत है लेकिन युद्ध होने पर अपने देश का भी नुकसान होने तो तय ही है ,रही बात पङोसी मुल्क पाकिस्तान की तो उनका तो न ही कल कोई भविष्य था न तो आज है और न ही कल होगा शायद,लेकिन इन सब के बीच भारत देश दिन दूना रात चौगुना की रफ्तार से दुनिया के हर आयाम पर अपना लोहा मनवा रहा है,शायद इसलिए भी हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि पाकिस्तान को युद्ध के रास्ते न हराकर अन्य रास्ते से हराया जाए,क्योकि अगर युद्ध जैसा कुछ भी होता है तो जाहिर सी बात है कि अपने देश के विकास और नागरिकों पर भी इसका असर पड़ेगा जो कि अपने देश के लिए किसी भी हाल में अच्छा तो नही ही होगा
और युद्ध न करने का यह मतलब कतई भी नही है कि हम पाकिस्तान के नीच कृत्यों को चुपचाप सहे बल्कि उन्हें मुहतोड़ जबाब देते ही रहना चाहिये जो कि हमारे देश की सेना कर ही रही है
Comments
Post a Comment