!!तुम्हे बताना भी जरूरी था!!

कुछ कहना तुमसे जरूरी था
फिर मिलना तुमसे जरूरी था
ये जो तेरे हिस्से प्यार लिए फिर रहा हु मैं
तुम्हे बताना भी  जरूरी था
उस पीले सूट में तुम कितनी हसीन दिखती थी
तुम्हे बताना भी  जरूरी था
तुम्हारे किसी एक भी दिन कॉलेज न आने पर,मैं कितना
बेचैन होता था
तुम्हे बताना भी तो जरूरी था
तुम्हारे साथ वाली बस में जाने को मैं कितनी बसे छोड़ देता था
तुम्हे दिखाना भी जरूरी था
एकाएक तुम्हारा कॉलेज से गायब हो जाना,मुझे कितना रुलाया था
तुम्हे बताना भी  तो जरूरी था
अपने एकतरफा प्यार को उसकी मंजिल तक पहुचाना भी जरूरी था
ये जो तुम्हारे हिस्से का प्यार लिए फिर रहा हूं मैं
तुम्हे बताना भी  जरूरी था ।।

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में