मैं कौन हूं ??


मैं कौन हूं
कभी कभी खुद से जब  मैं पूछता हूं
क्या कोई जबाब  पाता हूं
जिंदगी में अलग अलग किरदार निभाता हूं
हर किसी के लिए अलग अलग बन जाता हूं
मैं कौन हूं क्या खुद को जान पाता हूं
अपनी माँ के लिए उसका राजा बेटा बन जाता हूं
अपने पापा  का दुलारा लाला बन जाता हूं
मैं कौन हूं क्या खुद को जान पाता हूं
अपनी बहन का शरारती दोस्त बन जाता हूं
अपने भाई के लिए खेलने का जरिया बन जाता हूं
मैं कौन हूं क्या खुद को जान  पाता हूं
दोस्तो के लिए उनका जिगरी यार बन जाता हूं
गर्लफ्रेंड के शॉपिंग का क्रेडिट कार्ड बन जाता हूं
मैं कौन हूं क्या खुद को जान पाता हूं
अपने बॉस के लिए बधुआ मजदूर बन जाता हूं
खुद को छोड़कर सबके लिए कुछ न कुछ बन जाता हूं
पर काश मैं खुद के लिए कुछ बन पाता
मैं कौन हूं ,काश खुद को जान पाता

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में