किसान
।।कैसा है श्मशान देख ले
चल मेरा खलिहान देख ले
अगर देखना है मुर्दे को
चलकर एक किसान देख ले
सर्वनास का सर्वे कर कर के
पटवारी तू धनवान देख ले
फिर अंगूठा टिकाता जगह जगह
सेठ तू मेहरबान देख ले
मरहम में नमक रगड़ते
सरकारी एहसान देख ले
राम और राज दोनो रूठे है
बस बेबस मुस्कान देख ले
कुर्की की डिक्री पर अंकित
तू गिरता मकान देख ले
सम्मन मिला है कचहरी से
अधिग्रहण का फरमान देख ले
तस्वीर के पर झाक कर
बेबस और लाचार किसान देख ले
नेता जी के भाषण वाला
रोज मरता किसान देख ले
आमदनी दुगना करने वाला
भाषण का फरमान देख ले
देखना है भारत तुझको
आ बेबस और लाचार गांव का किसान देख ले ।।
Copied
चल मेरा खलिहान देख ले
अगर देखना है मुर्दे को
चलकर एक किसान देख ले
सर्वनास का सर्वे कर कर के
पटवारी तू धनवान देख ले
फिर अंगूठा टिकाता जगह जगह
सेठ तू मेहरबान देख ले
मरहम में नमक रगड़ते
सरकारी एहसान देख ले
राम और राज दोनो रूठे है
बस बेबस मुस्कान देख ले
कुर्की की डिक्री पर अंकित
तू गिरता मकान देख ले
सम्मन मिला है कचहरी से
अधिग्रहण का फरमान देख ले
तस्वीर के पर झाक कर
बेबस और लाचार किसान देख ले
नेता जी के भाषण वाला
रोज मरता किसान देख ले
आमदनी दुगना करने वाला
भाषण का फरमान देख ले
देखना है भारत तुझको
आ बेबस और लाचार गांव का किसान देख ले ।।
Copied
Comments
Post a Comment