चुनावी साल :वोट की चोट जरूर करे

जैसा कि सबको पता ही है कि चुनावी साल में चुनाव होने का विगुल बज चुका है । लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार आपके हाथ मे है,उसका उपयोग आपको अपने विवेक से अपने आने वाले भविष्य के लिए करना है ,अब निर्भर आप पर करता है कि आप इसे कितना सक्रियता और सावधानी से अपने सबसे मजबूत हथियार का उपयोग करते है
चुनाव तिथि की घोषणा होने के साथ है हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी पूरे देश से आह्वान किया है कि देश के सभी वोटर नागरिक अधिक से अधिक संख्या में वोट करे ,इन्ही की बातों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगो से अधिक से अधिक  संख्या में वोट करने की अपील की है ।
लोगो मे वोट को लेकर एक भ्रांति फैली हुई है कि वोट देकर हम क्या बदल लेंगे। जो वर्तमान में है उसी जैसा कोई और आ जायेगा बस चेहरा बदल जायेगा काफी हद तक पिछली सरकारो को देखे तो यह कहना भी ज्यादा गलत नही है कि हम क्या बदल लेंगे,लेकिन हम अकेले तो नही बदल सकते ,पर जब हम एक साथ किसी के सामने खड़े हो तो जो चाहे वो बदल सकते है। क्योंकि हम आप को पांच साल में एक ही बार मौका होता है कि हम अपनी शक्ति दिखाए,तो इतने बड़े मौके का पूरा लाभ उठाएं
दूसरी बात की अब हमें अपने कल के लिए एक बेहतर भविष्य चुनना है ।हमे अब किसी के कहने से अपना नेता नही चुनना है हमे सबकी सुनना है फिर जो हमे उपयुक्त उम्मीदवार लगे उसे चुनना है क्योंकि चुनाव समय मे आपको जाति धर्म और रिश्वत का लोभ दिया जाएगा लेकिन आपको पिघलना नही है ,क्योकि इनमे से कोई इतना कीमती नही है जितना कि आपका भविष्य। सबसे पहले आप बहिष्कार उन तत्वों का करे जो आपको धर्म और जाति के नाम पर अलग करते है ।आपमे साम्प्रदायिकता फैलाकर ये सब अपनी रोटी सेंकते है हम और आप लड़कर आपसी प्यार खत्म करके फालतू के परेशानी में जीते है।
अंत मे सभी से यही आशा है कि आप अपने वोट का चोट पूरी दमदारी और आशा से करेंगे कि यह महज वोट नही आपका आने वाला कल है ।
Vote for your tomorrow

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में