World consumer right day :आपका अधिकार

आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस है
आखिर क्या है उपभोक्ता अधिकार
खरीदी गई किसी वस्तु ,सेवा और उत्पाद में हुई किसी कमी या हानि के बदले हमे जो कानूनी संरक्षण प्राप्त होता है वही उपभोक्ता अधिकार है
आज परिवेश में उत्पादों और सेवाओं में बढ़ोत्तरी बड़ी ही रफ्तार से हो रही है । नित दिन नए नए उत्पाद बाजार में आ रहे है ,उनमे से कुछ तो हमारे और आपके लिए अच्छे साबित होते है और कुछ उत्पाद खराब होने की वजह से हमारा बहुत ही नुकसान करवा बैठते है । यह नुकसान कभी कभी इतना बड़ा होता है कि उससे अपना बहुत कुछ गवा बैठते है
आज के दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता तो जरूर है ।वह जब कोई सेवा को खरीदता है तो उसके बदले में वह पैसे खर्च करता है और बदले में वह उस सेवा से पूर्णतः संतुष्टि चाहता है,लेकिन कभी कभी ऐसा होता है वह जो समान या सेवा ख़रीदता है वह खराब निकलती है
तब उपभोक्ता के सामने समस्या यह होती है कि वह इसकी शिकायत कहा करे पहले तो वह उस कंपनी या फर्म से शिकायत करता है कि उसने जो उत्पाद लिया वह उसके मांग के हिसाब से खरा नही है यदि वह कंपनी या फर्म उसे सही कर दे तो कोई बात नही ,लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि उनकी सुनवाई नही होती है । तो ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए पूरे देश मे उपभोक्ता फोरम बने है जहाँ पर उपभोक्ता अपनी शिकायत करके न्याय पा सकते है । यह तभी सम्भव है जब आप उपभोक्ता फोरम के बारे में जानेंगे
"अपना हक जाने ,और बने जागरूक उपभोक्ता"
धन्यवाद
आपके विचारों का स्वागत है 

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में