जल बचाये आने वाले कल के लिए: विश्व जल दिवस


आज 22 मार्च है,यह वह दिन है जब पूरा विश्व जल को बचाने के लिए एक साथ प्रयास करने पर विचार करता है की जल संरक्षण के लिए क्या किया जाए कि हमारा आने वाला कल जल बिन सून न हो जाये
1992 में ब्राजील में हुए पर्यावरण तथा विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में सर्वप्रथम जल दिवस मनाने पर विचार हुआ।1993 से जल दिवस मनाया जा रहा है । एक दिन साल भर में जल दिवस से क्या होगा लेकिन यह एक दिन इसलिए कि लोगो का ध्यान इस पर जाए और साथ ही साथ इस बात पर भी विचार हो सके कि हम जल संरक्षण के दिशा में और बेहतर क्या कर सकते है, जल को हम कैसे कम से कम प्रदूषित कर सकते है ।कैसे हम कम से कम जल का दोहन कर सकते है
जल दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि कैसे हम अधिकतर जनसंख्या को साफ जल प्रदान कर सकते है
यदि अपने परिदृश्य पर नजर दौड़ाये तो हम क्या पाते है कि लोग पानी गंदा करने ,फालतू बहाने ,जल दोहन करने में तो लगे है लेकिन उन्हें जल की संरक्षित करने की कोई चिंता ही नही है ,जल का भंडार सीमित है जिस हिसाब से जनसंख्या बढ़ रही है जल उपलब्धता लगातार घट ही रही है
लोगो का अनुमान तो यह है कि आने वाले समय मे जल के लिए विश्व युद्ध हो सकता है
जरूरत है हमे आपको आगे बढ़कर एक साथ जल के बेवजह नुकसान होने से बचाने की ,हमे दुसरो को रोकने की जरूरत नही है हमे बस इतना जरूरत है कि हम ज्यादा जल न बर्बाद करे, हमे अपनी जिम्मेदारी निभानी है यदि हर नागरिक जिम्मेदारी निभा लिया तो जाहिर सी बात है हमारा आने वाला कल बहुत ही बेहतर हो सकता है
हम अपने आने वाली पीढ़ी को एक अमूल्य खजाना सौप कर जाएंगे,
।।जल बचाइए ,अपने लिए और अपने आने वाले कल के लिए।।

Comments

Popular posts from this blog

दौर-ए-चुनाव ।आरोप प्रत्यारोप की महफ़िल

लीक सिस्टम में कराहता प्रतियोगी

आप भारतीय नागरिक पहले है,वोटर बाद में